मध्यप्रदेश में बरसे बदरा, कहीं राहत को तो कहीं आफत बनी बारिश

6/29/2018 1:51:39 PM

भोपाल : शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश से लोगों ने गर्मी में राहत की सांस ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में भी राज्य में इस बारिश का दौर जारी रहेगा।

शुक्रवार सुबह हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। इस बारिश से कहीं जनता ने राहत महसूस की तो कहीं जलभराव की स्थिति भी बनी। मौसम विभाग का अनुमान है आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज बदल चुका है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Prashar

This news is Prashar