मंडला में बारिश से बिगड़े हालात, थावर नदी का पुल टूटा, सिवनी- नागपुर मार्ग बंद

8/17/2022 6:18:31 PM

मंडला(अरविंद सोनी): मंडला में बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले स्तर पर रह रहे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण सिवनी, डिंडोरी जिले का संपर्क भी मंडला से टूट गया है। नैनपुर के थावर नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से आधा दर्जन गांव के निवासी परेशान हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। बारिश से खेतों में पानी भर जाने से किसान भी परेशान हैं।

दूसरी तरफ नारायणगंज के कुड़ामैली गांव में इतनी बारिश के बाद भी पेयजल के लिए ग्रामीणों को बहते नाले से सिर में बर्तन रखकर अपने घर जाना पड़ रहा है। यहां गांव में पीने का पानी नाले के दूसरी तरफ उपलब्ध है। मजबूरी में बाढ़ग्रस्त नाले को पैदल पर करना होता है।

meena

This news is Content Writer meena