राजेंद्र भारती के बयान से सनसनी, कहा- घनश्याम सिंह BJP के आदमी,नरोत्तम मिश्रा के सहारे चुनाव लड़ा
Friday, Jul 31, 2026-08:33 PM (IST)
(दतिया): मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में भारी बगावत का आलम देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम के आरोपो के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पलटवार किया है। घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर बीजेपी से फंडिंग लेकर काम करने का आऱोप लगाया था इस पर राजेंद्र भारती बड़ा हमला करते हुए घनश्याम सिंह को नरोत्तम मिश्रा का आदमी बता दिया है.
राजेंद्र भारती ने घनश्याम सिंह पर बड़ा हमला करते हुए 'कायर और डरपोक' तक कह दिया है। बड़ा हमला करते हुए राजेंद्र भारती ने कहा कि घनश्याम खुद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की बैसाखी पर यह चुनाव लड़ रहे थे, पूरा फंड भी बीजेपी के लोगों ने संभाला है।
लिहाजा काउंटिंग से ठीक पहले कांग्रेस के दो बड़े दिग्गजों के बीच आर-पार की जंग से कांग्रेस आफत में घिरती दिख रही है। राजेंद्र भारती पर गद्दारी करने और भितरघात के आरोप लगाने वाले घनश्याम पर राजेंद्र भारती ने बहुत बड़ा हमला किया है।
राजेंद्र भारती ने घनश्याम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग खुद कांच के महलों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने की आदत छोड़ देनी चाहिए। भारती ने कहा कि वे जनता के बीच रहकर राजनीति करते हैं, पूरा दतिया जानता है कि किसने किसके लिए संघर्ष किया है.
राजेंद्र भारती ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि घनश्याम सिंह ने चुनाव नरोत्तम मिश्रा के सहारे लड़ा है, नरोत्तम मिश्रा ने खुद घनश्याम सिंह के लिए उपचुनाव की पूरी व्यवस्था की थी। राजेंद्र भारती ने कहा कि घनश्याम सिंह नरोत्तम मिश्रा के सामने चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते थे, इसलिए अब वे वही भाषा बोल रहे हैं जो नरोत्तम मिश्रा उनसे कहलवाना चाहते हैं.
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को धमकी से सनसनी, BJP ज्वाइन करो नहीं तो माता-पिता मुश्किल में पड़ जाएंगे!

