राजनाथ सिंह बोले- ''MP में कांग्रेस को नहीं मिलेगी सफलता, फिर बनेगी BJP की सरकार''

11/20/2018 6:17:41 PM

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दावा किया है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर BJP की सरकार बनेगी। उन्होंने विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा के आनंदपुर में पार्टी प्रत्याशी उमाकांत शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मंदिरो में दौड़ लगाने से कांग्रेस को सफलता नहीं मिलने वाली है। 



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में BJP की सरकार बननी तय है। प्रदेश भाजपा द्वारा बनाए घोषणापत्र में 75 फीसदी अंक लाने पर बेटियों को साईकिल के स्थान पर स्कूटी देने की घोषणा की गई है। राज्य में सरकार बनने के बाद बेटों को भी 75 प्रतिशत अंक लाने पर स्कूटी देने पर विचार किया जाएगा'। 

suman

This news is suman