राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा ऐलान, अब जबलपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव...

4/25/2021 6:12:28 PM

जबलपुर: वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे भविष्य में कभी जबलपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन शहर के हक और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। शहरवासी अकेला और बेबस महसूस ना करें।

आपको बता दें कि इससे पहले विवेक तन्खा ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार को चेतावनी दी थी कि मरीज, जनसंख्या और जरूरत के हिसाब से इंजेक्शन का संभागीय कोटा निर्धारित किया जाए। लगातार देखा जा रहा है कि से ऑक्सीजन सिलिंडर हो या फिर रेमेडीसीविर इंजेक्शन जबलपुर को मध्य प्रदेश से बाहर का हिस्सा समझा जा रहा है। जबलपुर के साथ हो रहे इस सौतेले व्यवहार के लिए उन्हें न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर न किया जाए।


 

इतना ही नहीं विवेक तन्खा ने पूछा कि अभी तक लगभग 12000 रेमेडीसीविर इंजेक्शन मध्य प्रदेश को उपलब्ध कराए जा चुके हैं लेकिन इनमें से जबलपुर को क्या दिया गया है। विवेक तन्खा ने कहा कि कुछ हजार इंजेक्शन जबलपुर को उपलब्ध कराए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भोपाल और ग्वालियर सहित इंदौर में ऑक्सीजन एयर रूट की बात पर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए विवेक तन्खा ने पूछा था कि क्या जबलपुर मध्य प्रदेश का हिस्सा नहीं है या क्या जबलपुर मध्य प्रदेश में नहीं कहीं और है।

meena

This news is Content Writer meena