राकेश टिकैत की धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती, इतने बड़े ज्ञानी है तो देश की समस्याएं हल कर दो

2/7/2023 12:36:13 PM

जबलपुर (विवेक तिवारी) : किसान नेता राकेश टिकैत ने बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा है। राकेश टिकैत ने कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर्चा देकर समस्या का हल बताते हैं। अगर वे इतने बड़े ज्ञानी हैं तो देश की बड़ी बड़ी समस्याओं का हल बताएं। सीबीआई और अदालतों में लंबे समय से पड़े मुक़दमों को जल्द हल करवाये।

किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को जबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान बागेश्वर धाम पर खुलकर विचार रखे। टिकैत ने पहले हिंदू धर्मगुरुओं पर अपना नजरिया रखा फिर सीधे सीधे उन्हें चुनौती दे डाली। टिकैत ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री पर्चा देखकर लोगों की समस्याओं का हल करते हैं। अगर वे सच में इतने बड़े ज्ञानी है तो देश में इतनी बड़ी बड़ी समस्याएं हैं, सीबीआई और अदालतों में लंबे समय से मामले चल रहे हैं, वहां पर अपना परचा दो और उन्हें खत्म करवा दो।

meena

This news is Content Writer meena