1000 लड़कियों से राखी बंधवाने वाला पार्षद नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

7/2/2019 12:35:44 PM

बैतूल: बैतूल जिले में रक्षा बंधन को अनूठे ढंग से मनाने वाला निर्दलीय पार्षद तथा समाजसेवी राजेन्द्र सिंह चौहान पर 12 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि नाबालिग से दुष्कर्म की सुगबुगाहट काफी समय से चल रही थी लेकिन सोमवार को पुलिस ने इसमें एफआईआर दर्ज कर ली। ज़ाकिर हुसैन वार्ड के पार्षद राजेन्द्र सिंह चौहान को वर्ष 2018 में विधानसभा चुनावों के दौरान बगावत करने पर भाजपा से निष्काषित कर दिया गया था।



जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह को बैतूल के प्रमुख समाजसेवियों में गिना जाता है। वे हर साल रक्षाबंधन के दिन एक हजार लड़कियों से राखी बंधवाते हैं। उनकी इस प्रकार गिरफ्तारी से इलाके में तहलका मचा हुआ है। गंज थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के कुछ समय बाद ही राजेन्द्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि राजेन्द्र सिंह इसे अपने खिलाफ़ षड्यंत्र बता रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

meena

This news is Edited By meena