CM बघेल की कलाई पर सजी गोबर और धान से बनी राखी, गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों ने की थी तैयार

Thursday, Aug 31, 2023-07:24 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की कलाई पर गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान के बीज से बनाई गई राखी सजी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कल रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की कलाई पर यह विशेष राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। नायक ने यह राखी गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों से खरीदी थी। जो उन्होंने गोबर और धानबीज से तैयार की थी।

PunjabKesari

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेशवासियों से ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने नायक को भी रक्षाबंधन पर उपहार भेंट किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News