जेल में राखी बांधने पहुंचीं बहनें, भावुक हुए बंदी; अपराध छोड़ने का लिया संकल्प
Friday, Aug 28, 2026-10:49 PM (IST)
पन्ना (टाइगर खान): पन्ना जिला जेल में रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार बेहद भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा बंदियों की उनकी बहनों और परिजनों से मुलाकात की विशेष व्यवस्था की गई। जेल परिसर के अष्टकोण कार्यालय के पास पंडाल लगाकर बहनों के बैठने और मुलाकात की सुगम व्यवस्था की गई।
मुख्य द्वार पर पर्ची जारी कर बहनों को प्रवेश दिया गया। जेल प्रशासन की ओर से पूजन की थाली उपलब्ध कराई गई, जिसमें रोली, चंदन, कुमकुम और राखी शामिल थी। इसके साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर बंदियों के लिए खीर, पूरी और सब्जी जैसे विशेष पकवानों का भी प्रबंध किया गया।
बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। रक्षासूत्र बंधवाते समय कई बंदी भावुक हो उठे। इस दौरान बंदियों ने भविष्य में अपराध से दूर रहने और एक बेहतर जीवन जीने का संकल्प भी लिया।
पन्ना जिला जेल में बंद बंदियों की माताओं और बहनों के लिए रक्षासूत्र बांधने की विशेष व्यवस्था की गई। जेल प्रशासन की ओर से पूजन की थाली में चंदन, रोली, कुमकुम और राखी उपलब्ध कराई गई, ताकि बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो।
बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के इस अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से बंदियों के लिए खीर, पूरी और सब्जी जैसी विशेष डाइट भी तैयार कराई गई। भावुक माहौल के बीच कई बंदियों ने अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने और बेहतर जीवन जीने का संकल्प लिया।

