सड़क पर आधी रात को मिला आरक्षक का शव, फैली सनसनी

12/15/2018 11:00:13 AM

छतरपुर: शीत लहर की वजह से पुलिस आरक्षक की मौत होने का मामला सामने आया है। बीती रात 2 बजे पुलिस आरक्षक वर्दी पहने हुए खजुराहो-बमीठा रोड पर पड़ा मिला। इसकी सूचना डायल 100 पर आने के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग बयानों से स्थिति संदिग्ध हो रही है। 



मिली जानकारी के अनुसार  चंद्रनगर चौकी में पदस्थ आरक्षक 113 प्रेमलाल अहिरवार उम्र 42 साल का शव संदिग्ध अवस्था में खजुराहो-बमीठा मार्ग पर मिला। जिससे सनसनी फैल गई और पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना परिवार के लोगों को दी, जिसके बाद उनके दो बेटे और अन्य सदस्य अस्पताल आए। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया। शव लेकर खजुराहो के लिए परिवारजन रवाना हुए। 

 

suman

This news is suman