ग्वालियर सेंट्रल जेल में बन रहा मंदिर राम भक्ति में डूबे कैदी ,यहां भी 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा..

1/21/2024 3:14:51 PM

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर की सेंट्रल जेल में बने नवनिर्मित मंदिर में राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा। इस से पहले ग्वालियर में सेंट्रल जेल में राम धुन शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम की होगी और वह भी जिस समय अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसी समय ग्वालियर सेंट्रल जेल में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। खास बात है कि सेंट्रल जेल में चल रही राम धुन में हिंदू कैदियों के साथ मुस्लिम कैदी भी राम धुन में शामिल हैं।

 

ग्वालियर की सेंट्रल जेल में 22 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित होगा यहां पर मां भगवती के लिए भी एक नया मंदिर बनाया गया है। जिस में माता रानी की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान कैदी राम भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं और भजन कीर्तन कर रहे हैं। केंद्रीय जेल में 24 घंटे राम धुन चल रही है। जिस में सेंट्रल जेल के कैदी शामिल हो रहे हैं और 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा होने तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

 

ग्वालियर सेंट्रल जेल के जेलर विदित सिरवैया ने बताया कि  भगवान राम की जो स्थापना की जानी है। उसके लिए भगवान की मूर्ति जयपुर से लाई गई है। इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग ढाई फीट बताई जा रही है। मूर्ति में पूरा राम दरबार समाया हुआ है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संपूर्ण हवन चल रहा है। और रोजाना प्राण प्रतिष्ठा के लिए पाठ किया जा रहा है। जिस में जेल के कैदी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और निरंतर जाप भी कर रहे हैं।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma