रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ में अनकंट्रोल हो गया है क्राइम, कोई भी दौड़-दौड़कर मार देता है चाकू

2/22/2022 1:57:32 PM

रायपुर (शिवम दुबे): पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कुलपति विवाद को लेकर कहा है कि राज्यपाल के लिए जो भी शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, यह उनकी गरिमा के खिलाफ है। बेस्ट बंगाल के बाद छत्तीसगढ़ी ही है, जहां पर राज्यपाल को लेकर इस तरीके से सवाल उठाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के लिए दरवाजे अगर खुलते हैं, तो केवल गवर्नर के ही दरवाजे खुले होते हैं, बाकियों के दरवाजे बंद हैं। 

बजट सत्र में रखी जाएगी ये सारी बातें: रमन सिंह 

विधानसभा को लेकर रमन सिंह ने कहा कांग्रेस, विपक्ष की भूमिका को लेकर इतनी चिंता करती है तो सत्र बुलाने से पहले नेता प्रतिपक्ष और सीनियर विधायकों से बातचीत की जाती है। 13 दिन के बजट में चर्चा भी होगी। समस्याओं को लेकर मुद्दे भी रखे जाएंगे और बजट भी रखा जाएगा। इसलिए चर्चा से भागने के लिए सत्र का समय कम रखा गया है। 3 साल में इनके पास बताने के लिए कोई काम नहीं है। पीडब्ल्यूडी में कोई काम ही नहीं हुआ है। इरीगेशन में केवल बोधघाट परियोजना के लिए ही सीएम ने 35 मिनट का भाषण दिया था।

मासूम बच्चों की मौत के साथ उठाया जाएगा महिलाओं के साथ अधिकार छीनने का मामला

उनकी योजनाएं केवल कागज में ही बनती है और मीडिया के माध्यम से कागज में ही जनता तक पहुंचती है। नरवा गरवा घुरवा बारी का भी भुगतान नहीं हो रहा है। सत्र में 1100000 आवास को लेकर चर्चा होगी। 3 साल से विकास रुका है, इस बारे में चर्चा होगी। बस्तर से सरगुजा तक मासूम बच्चों की मौत हुई, उस पर चर्चा होगी। कुपोषण पर महिलाओं के साथ अधिकार छीनने पर चर्चा होगी।

 

डी. पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस के हमले पर रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा,- हमारे जो भी प्रभारी बनते हैं। उनका प्रदेश के मुख्यालय से लेकर दूरस्थ अंचलों में जिले के संगठन तक सीधे बातचीत की परंपरा है। इनके प्रभारी तो केवल चुनाव के समय आते हैं और किस काम के लिए आते हैं, यह पूरी जनता जानती है। 

यूपी चुनाव में किया जीत का दावा 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रमन सिंह ने दावा किया कि 10 तारीख को नतीजे आ जाएंगे। भाजपा बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगी। कांग्रेस के नेता जहां भी जाते हैं उस राज्य का बंटाधार हो जाता है। असम में भी वहीं हुआ था। अब उत्तर प्रदेश में भी क्या हालत होगी यह सभी जानते हैं। 3 और 4 सीट जीतने के बारे में भी लोग शर्त लगा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ मॉडल में कितनी सीटें प्रियंका गांधी जीतती हैं। 

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे हैं अपराध, सरकार लगाम लगाने में नाकाम 

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़क पर राजधानी में दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारा जाता है। शराब, जुआ-सट्टा पुलिस के संरक्षण में अवैध गतिविधियां बढ़ रही है। अपराध को रोकने वाला कोई नहीं है। क्योंकि सरकार में लगे हुए लोग भी नीचे से ऊपर तक वसूली का काम कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News