10 मार्च को रामराजा सरकार की निकलेगी शाही सवारी, सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों के साथ खेलेंगे होली

3/9/2023 5:09:08 PM

निवाड़ी (कृष्ण कांत बिरथरे): ओरछा में रामराजा सरकार (ramraja sarkar) की परंपरा के अनुसार होली (holi) के पर्व पर राजा सरकार अपने परिवार के साथ दालान में झूले पर विराजमान हुए और यही से भक्तों (devotees) को दर्शन दे रहे हैं। दरअसल भगवान राम (lord ram) को ओरछा में राजा के रूप में पूजा जाता है। विशेष तिथियों में भगवान गर्भ गृह से बाहर आकर अपनी प्रजा को दर्शन देते हैं। तीज के पर्व पर 10 मार्च को भगवान दालान में ही सिंहासन पर विराजमान होंगे और भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसके लिए पुजारियों ने राजशाही दौर की चांदी की पिचकारियों को साफ किया है और बड़े-बड़े पीतल के नाद में टेटसू के फूलों को चमकीला रंग तैयार किया है।

साल में 3 बार दालान से बाहर आते हैं रामराजा सरकार!

तहसीलदार मनीष जैन ने बताया कि वहीं 11 मार्च की सुबह चौथ को सुबह से भगवान फिर होली खेलेंगे और मंगला आरती के बाद गर्भगृह में चले जाएंगे यहां पर 3 दिन होली का पर्व मनाया जाता है। भगवान रामराजा सरकार साल में 3 बार दालान में आकर दर्शन देते हैं और भक्त सिर्फ इन्ही तिथियों पर मंदिर से अंदर से परिक्रमा कर पाते हैं। 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari