रेप के आरोपी BJP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 दिनों से थी चल रही थी तलाश

12/6/2018 5:06:53 PM

भोपाल: प्रदेश में बीजेपी नेता डॉ पीयूष सक्सेना रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पीयूष सक्सेना को 15 दिन से सिविल लाइंस पुलिस ढूंढ रही थी। डॉक्टर पीयूष पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है। काफी समय से पुलिस डॉ पीयूश की तलाश कर रही थी। पीयूष भाजपा के मीडिया सेल का काम संभालता था। लेकिन नाबालिग से यौन शोषण के आरोप लगने के बाद बीजेपी ने उसे निष्कासित कर दिया। 

रेप का आरोप लगने के बाद से पुलिस आरोपी की कई दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन 15 दिन के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीयूष की पत्नि वार्ड नंबर 28 से पार्षद है। सिविल लाइंस थाना के टीआई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, काफी समय से पीयूष की तलाश जारी थी। मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पीयूष को भोपाल के शाहजहांनाबाद के एक होटल से चाय पीते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar