महिला ने दबंग दुनिया अखबार के मालिक और उसके साथियों पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, मामला दर्ज आरोपी फरार

3/22/2021 3:22:03 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के आरोपी गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी पर एक महिला ने अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज करावाया है। आरोपियों ने महिला को दुष्कर्म के केस में समझौते के लिए इंदौर बुलाया था।

फिलहाल महिला की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। दरसल भोपाल की एक महिला ने पिछले दिनों विजयनगर पुलिस को आवेदन दिया था। महिला ने शिकायत की थी कि भोपाल में उसने किशोर वाधवानी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया था।

इसी प्रकरण में समझौते के लिए महिला को इंदौर की वाव होटल में उसे समझौते के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान किशोर वाधवानी, कर्मचारी वैभव शर्मा, मनोहर राजपूत, केपी सिंह एवं अजय सिसोदिया ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया। इसके कारण वह बेहोश हो गई। फिर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने किशोर वाधवानी सहित उसके चार कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News