खंडवा के drp line में पदस्थ आरोपी पुलिस कांस्टेबल सागर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर किया था ''रेप''

4/17/2022 3:12:39 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): महिलाओं की सुरक्षा जिम्मा उठाने वाली खाकी पर एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल (rape accused on police constable) ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकयत पर इंदौर पुलिस (indore police) ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

दोस्ती, प्यार, रेप और शादी से इनकार 

पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र का है। खंडवा का रहने वाला सागर नाम का युवक इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं पीड़िता भी यही रहकर पढ़ाई के लिए आई थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। उसके बाद आरोपी सागर (accuse sagar) ने पीड़िता को शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद जब उसकी नौकरी पुलिस में लग गई तो शादी करने से मना के दिया। आरोपी सागर अभी खंडवा में डीआरपी लाइन में पदस्थ है। जिसके बाद पीड़िता अपनी फरियाद लेकर पुलिस थाने पहुंची आरोपी सागर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पुलिस कांस्टेबल सागर के खिलाफ (rape case registered against police constable sagar)  मामला दर्ज कर लिया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh