महिला बाल विकास अधिकारी पर रेप का आरोप

8/5/2018 12:15:53 PM

डिंडौरी : प्रदेश में एक के बाद एक बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। दुष्कर्म के आरोप नेताओं से लेकर उच्च अधिकारियों तक लग रहे है। पिछले दिनों एक महिला ने बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ताज़ा मामला डिंडौरी से सामने आया है जहां एक युवती ने महिला बाल विकास अधिकारी पर दरिंदगी का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक एक आदिवासी युवती ने पुलिस थाने में तहरीर दी है कि मनोज लारोकर नाम के अधिकारी ने नौकरी का झांसा देकर कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। जिसके बाद अब नौकरी दिलाने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

rehan

This news is rehan