तलाकशुदा महिला से शादी का वादा फिर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक उस्मान खान फरार

5/27/2022 7:26:59 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक उस्मान खान पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। महिला का आरोप है कि शासकीय सहायक शिक्षक उस्मान खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ महिला शिक्षिका ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी उस्मान खान की तलाश शुरू कर दी है। 

तलातशुदा महिला से दुष्कर्म  

इंदौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले शासकीय स्कूल के शिक्षक उस्मान खान की पहचान एक निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान महिला शिक्षिका से हुई थी। महिला तलाक शुदा है। जिसका फायदा आरोपी शिक्षक ने उठाकर महिला को पहले अपनी बातों फंसाया और उससे दोस्ती बढ़ाई। फिर शादी का झांसा देकर पीड़िता शिक्षिका के साथ आरोपी उस्मान खान दुष्कर्म करता रहा। लेकिन आरोपी शिक्षक उस्मान खान ने शादी करने से मना कर दिया।

आरोपी उस्मान खान के खिलाफ FIR दर्ज

जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ आरोपी की पूरी घटना की पीड़ा बताई। तब जाकर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक उस्मान खान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपी फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।  

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh