8 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या करने वाले दोषी को फांसी की सजा, 32 दिन में हुई सुनवाई

7/11/2019 4:22:05 PM

भोपाल: राजधानी में 8 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी विष्णु को भोपाल अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने रिकॉर्ड कम समय में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया है। आपको बता दें इस केस में पुलिस ने 108 पेज का चालान पेश किया था और 40 लोगों को गवाह बनाया था। बताया जा रहा है कि न्यायाधीष ने आरोपी पूछा कि उसे अपने पक्ष में कुछ कहना है तो उसने कुछ नहीं कहकर जवाब दिया। वहीं दोषी को फांसी की सजा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है।
 

 




कोर्ट ने घटना के 32 दिन में अपना फैसला सुनाया है। इस मामले में पुलिस ने 17 जून को अदालत में 108 पेज का चालान पेश किया था। 19 जून को अदालत में विष्णू पर आरोप तय हुए। पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों को गवाह बनाया था। भोपाल कोर्ट ने विष्णु बामोरे को बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य और उसके बाद हत्या की धाराओं में दोषी माना है।



ये है पूरा मामला
8 जून को कमला नगर क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन सुबह मासूम बच्ची की लाश उसके परिजनों ने घर के पास ही एक चेंबर के पटिये पर रखी हुई बरामद की थी। दस जून को पुलिस ने आरोपी को खंडवा जिले से गिरफ्तार किया था। 17 जून को उसके खिलाफ कोर्ट में 108 पेज का चालान पेश किया गया। 19 जून को आरोप तय हुए थे। पुलिस ने कुल 40 लोगों को गवाह बनाया था। कोर्ट ने रिकॉर्ड समय में मामले की सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुना दिया।  

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar