शादी का झांसा देकर 30-40 लाख रुपए हड़प लिए और दुष्कर्म करके छोड़ दिया- पीड़िता ने पुलिस को सुनाया दर्द, FIR

4/14/2022 7:12:31 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिर एक महिला के साथ शादी के नाम पर उसकी अस्मत से खेला गया और अपनी तार तार इज़्ज़त लेकर पीड़ित महिला पहुंची। पुलिस की शरण में अपने साथ हुए मामले में महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़ित से आरोपी ने बहला फुसलाकर लाखों रुपये भी ले लिए और फिर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari

मामला कुछ इस प्रकार है
एक महिला जो असिस्टेंट मैनेजर के पद पर बैंक में कार्यरत थी। बैंक के काम से एक युवक कौस्तुभ नाम का आता जाता था। उसी दौरान युवक को पता चला कि महिला का तलाक होने वाला है। उसी का फायदा लेते हुए युवक ने महिला से दोस्ती की साथ ही महिला का 2018 में जब तलाक हो गया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया और अपने परिवार से मिलाने ले गया। वहां उसके परिवार में महिला को सोने के अंगूठी पहनाई और आरोपी के साथ रोका कर दिया। उसी का फायदा लेते हुए आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और महिला से धीरे-धीरे करीब 30 से 40 लाख रुपए भी ले लिए। इस पूरे मामले में महिला थाना की रुपाली भदौरिया ने बताया कि पीड़िता आई थी उसने पूरा घटनाक्रम बताया है पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी इंदौर में एक बड़ी होटल और बार का व्यापार करता है और इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News