नाबालिग लड़के के साथ सामूहिक दुराचार ! 3 परिचितों ने 6 साल किया दुष्कर्म और फिर...

2/8/2021 5:55:36 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ छह साल पहले तीन परिचित युवकों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करते रहे। 

PunjabKesari

पीड़ित पर आरोपी करते थे भद्दे कमेंट्स

युवक के साथ साल 2015 से 2019 तक युवक अप्राकृतिक कृत्य कर रहे, लेकिन पीड़ित युवक ने मामला दर्ज नहीं करवाय। अब आरोपी युवकों ने जब फिर पीड़ित पर सार्वजनिक रूप से भद्दे कमेंट्स कर बदनाम करना शुरू किया तो पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय युवक नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि मई 2015 में पहली बाद उसे डरा धमकाकर इमरतलाल गुर्जर, सरजन सिंह और लक्ष्मण सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तब वह स्कूली छात्र था।

PunjabKesari

साल 2019 तक उसके साथ आरोपियों ने उसके दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी 12वीं पास कर भोपाल  पढ़ने आ गया। कोरोना संक्रमण काल में कॉलेज बंद होने के कारण वह भोपाल से गांव चला गया जहां तीनों आरोपियों ने फिर से उस पर गंदे कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

कुछ दिन तक तो पीड़ित सहन करता रहा, लेकिन लेकिन बाद में आरोपी उस पर सार्वजनिक रूप से भद्दे कमेंट्स कर बदनाम करने लगे। पुरानी बातों को लोगों के सामने सार्वजनिक कर फरियादी को बदनाम करने लगे। इन बातों से परेशान होकर युवक ने नजीराबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घटना के 6 साल बाद इमरतलाल  गुर्जर, सरजन सिंह और लक्ष्मण सिंह के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पीड़ित बालिग है, लेकिन घटना के समय वह नाबालिग था। इस वजह से पुलिस ने पॉक्सो की धारा लगाई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News