Punjab Kesari MP ads

Gwalior में सनसनीखेज वारदात, मोमोज को लेकर हुए विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां,एक खत्म तो एक घायल

Thursday, Aug 27, 2026-10:45 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन):MP  के जिला ग्वालियर से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आय़ा है। यहां एक मामूली से बात से शुरु हुआ विवाद किसी की जान ले गया। दरअसल ग्वालियर में मोमोज को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे पर विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग के पीछे विवाद की वजह और आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस सनसनी पैदा करने वाली वारदात के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस खूनी वारदात के हर जरूरी पहलू को खोज रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj