सोनिया गांधी के दबाव में लगाई रासुका- रमन सिंह, भूपेश बघेल बोले- भाजपा शासित राज्यों में भी है फिर छत्तीसगढ़ में हाय तौबा क्यों?

1/15/2023 4:33:43 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ बघेल सरकार रासुका लेकर आई है। लेकिन रासुका को लेकर रमन सिंह ने विरोध जताया है और आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम बघेल ने एक वर्ग विशेष के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। प्रदेश में एक सेकंड भी रासुका नहीं रहना चाहिए। भाजपा हर स्तर पर इसका विरोध करेगी। वहीं सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि रासुका तो भाजपा शासित राज्यों में भी लागू है फिर छत्तीसगढ़ में हाय तौबा क्यों हो रही है।

पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि रासुका की अधिसूचना पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये कांग्रेस सुरक्षा का कानून है। कांग्रेस ने फिर से आपातकाल की स्थिति पैदा की है। कल तक विधानसभा में बेहतर कानून की बात सरकार करती थी फिर रासुका की जरूरत क्यों पड़ी। प्रदेश में एक सेकंड भी रासुका नहीं रहना चाहिए।

पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बघेल सरकार ने सोनिया गांधी के दबाव में रासुका लगाई गई है, रासुका कांग्रेस सुरक्षा कानून है। प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया है। रासुका कांग्रेस सुरक्षा कानून है, ये लोकतंत्र विरोधी कानून है। इसे असामान्य कानून व्यवस्था की परिस्थिति में लागू किया जाता है। आज कौन सी ऐसी असामन्य परिस्थिति हो गई। विधानसभा में कांग्रेस तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को तो बेहतर बताती थी। क्या इनके नियंत्रण से कानून व्यवस्था बाहर हो गई जो रासुका लागू कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एक बार फिर से आपातकाल लगाने की साजिश रची है। अपने साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की राजनीति के तहत उसने प्रदेश में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए ‘रासुका’ लगा दिया है। डॉ. रमन ने कहा कि सीएम ने एक धर्म विशेष के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। समाज का हर वर्ग आंदोलन कर रहा है। आंदोलन से घबराकर षड्यंत्र पूर्वक रासुका लगाया गया। रासुका के मामले में श्वेत पत्र जारी करें 12 दिनों तक अधिसूचना क्यों छुपाई गई। काले कानून को वापस लें सरकार। भाजपा हर स्तर पर इसका विरोध करेगी। इस कानून के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगी। भाजपा चार सालों में धर्मांतरण का नंगा नाच हो रहा है। हमारी सरकार आएगी तो धर्मांतरण के खिलाफ का कानून लायेंगे। रासुका को तत्काल समाप्त करेंगे।

पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अरुण साब जी वकील हैं। रमन सिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। रासुका केंद्र सरकार का कानून है। हर छह महीने में उसको रिनीवल करते हैं। मुझे भी इसकी जानकारी नहीं थी। मैंने पूछा तो पता चला कि यह हर चार-छह महीने पर होता है। दूसरे प्रदेशों में भी ऐसा होता है। कौन से प्रदेश में नहीं हुआ है यह भी बताइए। भाजपा शासित राज्यों में नहीं है क्या? यह केंद्र का कानून है। हर छह महीने में डीएम को यह अधिकार दिया जाता है। उसी के तहत दिया गया है। इसमें हाय तौबा क्यों मचा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News