रसूलपुर बना रामपुर...CM मोहन की घोषणा के बाद बदला MP के इस शहर का नाम
Thursday, Dec 18, 2025-02:25 PM (IST)
देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्य प्रदेश के देवास जिले में शहर का नाम परिवर्तन किया गया है। जिले के रसूलपुर को अब रामपुर के नाम से जाना जाएगा। रसूलपुर देवास के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 17 में आता है। MIC (मेयर इन कॉउसलिंग) ने नाम परिवर्तन को मंजूरी है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद कलेक्टर देवास का पत्र प्राप्ति के बाद MIC में प्रस्ताव पारित किया गया है। MIC मेम्बरों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने नाम परिवर्तन की जानकारी दी।

बता दें कि फरवरी माह में जिले के पिपलरांवा क्षेत्र में मंच से CM ने जिले के कई क्षेत्रों के नाम बदलने की घोषणा की थी। BJP जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कार्यक्रम के दौरान देवास जिले के 54 गांवों के नाम परिवर्तित करने के प्रस्ताव की सूची CM को सौंपी थी, जिसमें रसूलपुर का नाम भी शामिल था।

