दिग्विजय सिंह आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरेंगे नामांकन ! CM शिवराज ने राजगढ़ में करोड़ों के मेडिकल कॉलेज का किया भूमिपूजन

9/29/2022 6:56:22 AM

राजस्थान संकट पर TS सिंहदेव बोले- मैं बहुत निराश हूं कि CM गहलोत का अपने विधायकों पर नियत्रंण नहीं...
राजस्थान की राजनीतिक हलचल पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने राजस्थान के राजनीतिक हालातों को चिंताजनक बताया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं राजस्थान की घटना से बेहद नाराज हूं।

CM शिवराज के भूमिपूजन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र से स्थानीय विधायकों का नाम गायब, पूर्व विधायक बोले- क्रेडिट अकेले ले सकते हो वोट नहीं...
CM शिवराज सिंह चौहान आज राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे जिले में करोड़ों की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। लेकिन इस कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह को नहीं बुलाया गया है।

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने निकाल जुलूस, मकान पर चलाया बुलडोजर
मध्य प्रदेश के बैतूल में 9 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला।

डिंडोरी: बारिश से बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी ने कलेक्टर साहब पर ताना छाता...वायरल तस्वीर पर उठे सवाल  -पुलिसवालों की सेवा शर्तों में शामिल है...?
डिंडोरी में कलेक्टर रत्नाकर झा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर जनसंपर्क विभाग के पीआरओ ने वायरल की है जिसमें कलेक्टर साहब को बारिश से बचाने उनके सुरक्षा गार्ड ने छाता तान रखा है

चंबल अंचल में डेंगू का कहर...हर रोज आधा दर्जन मरीज आ रहे सामने
बारिश के बाद चंबल अंचल में डेंगू पैर पसारने लगा है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के मरीजों की संख्या एक सैकड़ा से ज्यादा हो चुकी है।

गांधी जयंती पर आजीवन कारावास काट रहे कैदियों को रिहा करेगी सरकार, 11 सेंट्रल जेलों से 500 कैदी जाएंगे घर
प्रदेश की 11 सेंट्रल जेलों में लंबे समय से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 500 कैदियों के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती की सुबह नई रोशनी की किरण लेकर आएगी

पूर्व CM दिग्विजय सिंह को केरल से अचानक बुलाया गया दिल्ली, आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कर सकते हैं नामांकन
दिग्विजय सिंह को आलाकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया है। वे केरल से आज दिल्ली पहुंचेंगे। दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन भर सकते हैं। आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के

हाईकमान दादागिरी से राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए... कोई दूसरा फार्म नहीं भरेगा- सज्जन सिंह वर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कल नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि हाईकमान दादागिरी से निर्णय लेकर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए। यदि राहुल गांधी फॉर्म भरे फिर कोई दूसरा फॉर्म नहीं भरेगा।

इंदौर: गरबा पंडाल में पकड़े गए 7 मुस्लिम युवक...पहचान छिपाकर लड़कियों के बना रहे थे वीडियो
गरबा पंडालों में बिना आईडी कार्ड नो एंट्री और बजरंग दल की चेतावनी के बावजूद इंदौर में 7 मुस्लिम युवक गरबा पंडाल में पकड़े गए। आरोप है कि सातों युवक अपनी पहचान छुपाकर पंडाल में घुसे और गरबा कर रही लड़कियों के वीडियो बना रहे थे।

PFI के 70 से 75 कार्यकर्ता चिंहित, इंटेजिलेंस विंग के प्रमुख रजत सकलेचा ने दिए लगातार कार्रवाई के संकेत
पीएफआई पर करवाई के बाद इंदौर पुलिस के इंटेलीजेंश विंग के प्रमुख रजत सकलेचा ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिये हैं। पीएफआई के 70 से 75 कार्यकर्ताओं को चिंहित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News