इंदौर में तैयार हथियार यूपी होते है सप्लाई, 18 पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार

7/18/2019 10:05:09 AM

इंदौर: इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 18 अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी मध्यप्रदेश के अलावा कई दूसरे राज्यों में भी अवैध हथियार सप्लाई करते थे। पुलिस की जांच जारी है कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।



आरोपियों ने उगले कई राज
जानकारी के अनुसार, कुंदन नाम का आरोपी घर से ही हथियारों की फैक्टरी संचालित करता था। इससे पहले भी कुंदन को पुलिस अवैध हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। कुंदन ही इस गिरोह का बॉस है। पुलिस ने सबसे पहले उसे गिरफ्तार किया तथा उसके बाकी साथियों के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कुछ समय पूर्व इस गैंग ने उत्तर प्रदेश के एक कुख्यात गैंग को भी बड़ी संख्या में अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। पुलिस उत्तर प्रदेश के उस गैंग की भी तलाश में जुट गई है।



पुलिस के हाथ लगे कई अहम सबूत
पुलिस ने उसके घर से संचालित अवैध हथियार की फैक्ट्री से 18 असलहे जब्त किए हैं। जिनमें 15 पिस्टल 3 कट्टे और ज़िंदा कारतूस भी है। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी दावा किया है कि वे विदेशी हथियारों की तरह हूबहू हथियार बनाकर ऑर्डर पर हथियार सप्लाई किया करते थे। वहीं पुलिस इस कोशिश में है कि इनसे हथियार खरीदने वालो के बारे में पता चल जाए ताकि कई बड़े अपराधियों का भंडाफोड़ किया जा सके।

meena

This news is Edited By meena