टिकट वितरण से कांग्रेस में भारी आक्रोश, कांग्रेस प्रत्याशी का फूंका पुतला

11/8/2018 2:31:28 PM

शाजापुर: कांग्रेस की चौथी लिस्ट में जिले के शुजालपुर विधानसभा 168 से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीर सिकरवार का नाम आते ही कांग्रेस से दूसरे दावेदार योगेंद्र सिंह बंटी बना के समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

समर्थकों ने सिकरवार का विरोध शुरू कर दिया है। जिसके चलते शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र की गुलाना ओर शुजालपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शुजालपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिकरवार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए आलाकमान से पुनर्विचार करने का आहवान किया।



बता दें कि इस विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार योगेंद्र सिंह बंटी बनाए थे, और महेंद्र जोशी थे, लेकिन उनके स्थान पर आलाकमान ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार को शुजालपुर से टिकट दे दिया। वे वर्तमान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं और शाजापुर विधानसभा 167 से कांग्रेस के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन यहां पर कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व विधायक हुकुम सिंह कराड़ा को टिकट दे दिया, इसी के चलते सिकरवार को शुजालपुर से टिकट दिया गया।

दूसरी ओर विगत 2013 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने योगेंद्र सिंह बंटी को शुजालपुर से टिकट नही दिया था। इस पर नाराज योगेंद्र सिंह ने निर्दलीय फार्म भरकर चुनाव लड़ा था, जिसके चलते यहां भाजपा की विजय हुई थी। अब देखना होगा कि शुजालपुर विधानसभा में आगे के समीकरण क्या बैठते है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR