धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के भगवाकरण के आरोपों को सिरे से नकारा, बोले- नई शिक्षा नीति तो रोजगारपरक है...

5/5/2022 4:12:05 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): बढ़ती महंगाई वैश्विक चुनौती है जिससे हमारा देश भी जूझ रहा है। सरकार इस ओर प्रयास कर रही है और जल्द ही स्थिति काबू में आएगी। ये बात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही। इंदौर आये प्रधान ने शिक्षा के भगवाकरण के आरोपों, यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई को लेकर भी बात की। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत हुए वैचारिक प्रबोधन में शामिल होने आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से चर्चा में महंगाई को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई वैश्विक चुनौती है और  इससे हमारा देश भी जूझ रहा है। कोरोना के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध से पूरा विश्व प्रभावित है। इससे कमोडिटी उत्पाद के दाम बढ़ गए है। सरकार इस ओर प्रयास कर रही है।



आगे बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं और राष्ट्रीय भाषा को लेकर भ्रम की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी। वहीं शिक्षा के भगवाकरण जैसे आरोपों को सिरे से नकारते हुए नई शिक्षा नीति को रोजगारपरक बताया और कहा कि अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करना भगवाकरण नहीं है। साथ ही युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे स्टूडेंट्स के सामने आगे की पढ़ाई के संकट पर उन्होंने कहा कि सरकार इस ओर काम कर रही है और कुछ रास्ता निकलेगा जाएगा।

meena

This news is Content Writer meena