संजय शुक्ला बोले- भाजपा को रास नहीं आ रहे कांग्रेस के धार्मिक आयोजन, सिर्फ चंदा जमा करती है पार्टी

4/5/2022 4:45:06 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): देश और प्रदेश में बढ़ती मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा सरकार पर जमकर किया जुबानी हमला। इस दौरान विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा के शासन में लगातार महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिससे आम व्यक्ति के बजट पर असर साफ नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस इस बढ़ती महंगाई को लेकर लगातार सड़कों पर मोर्चा संभाले हुए हैं। बावजूद इसके केंद्र और राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

कांग्रेस द्वारा महंगाई को लेकर अलग-अलग स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार के ना आंख है ना कान है। वही विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में धार्मिक आयोजन किये जा रहे है लेकिन भाजपा को रास नहीं आ रहा है। हनुमान जयंती नवरात्र हर त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है क्योंकि कमलनाथ खुद राम भक्त हैं। इसको लेकर छिंदवाड़ा में अपने खुद के खर्चे से 5 एकड़ पर 101 फीट हनुमान प्रतिमा बनाई है और उसमें पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही भोपाल में भी एक बड़ा रामायण पाठ रखा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का मानना है कि हर एक को सेवक बनाना चाहिए लेकिन भाजपा सरकार कहते हैं कि धर्म का ठेका हमने ले रखा है और जो इस तरह के धार्मिक आयोजन करेगा उसे हम सहन नहीं करेंगे। अब कांग्रेस के हो रहे लगातार धार्मिक आयोजन को लेकर भाजपा नाराज हो रही है। विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं इसके अलावा कुछ नहीं करते। ना काम करते हैं ना विकास करते हैं। संजय शुक्ला ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिसमें पेट्रोल डीजल गैस दवाई खाद्य तेल ऐसा कोई चीज नहीं है जिसमें भाजपा ने नहीं बढ़ाई हो फिलहाल देश में और प्रदेश में एक ही चीज सस्ती है वह है दारू क्योंकि प्रदेश को इससे ज्यादा राजस्व मिलता है। इसलिए दारु की दुकान और ज्यादा संख्या में खोलने और सस्ती करने की बात करती है।

वही विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि जो राम यात्रा मैंने निकाली है वह सभी को करना चाहिए। ताकि गरीब बूढ़े लोगों को धार्मिक यात्रा निशुल्क कराई जा सके। सामूहिक रूप से इस यात्रा में लोगों को आनंद भी मिलता है। आने वाले समय में कथा का आयोजन किया जाएगा। हर बूथ पर 200 से 300 माता और बहनों रुद्राभिषेक कर रही है। भारतीय जनता पार्टी केवल राम के नाम पर चंदा इकट्ठा करते हैं। विधायक ने भाजपा के सभी विधायकों से अपील की है कि वह भी अपनी विधानसभा से धार्मिक यात्रा का आयोजन करें।

meena

This news is Content Writer meena