Punjab Kesari MP ads

MP के मशहूर अभिनेता का 56 साल की उम्र में निधन, CM मोहन भी हुए दुखी; बोले- कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Saturday, Sep 26, 2026-01:10 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बैहर निवासी एवं मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हुआ है। बताया गया कि तबीयत खराब के चलते मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। 56 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से कला जगत में शोक की लहर है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "बालाघाट जिले के बैहर निवासी एवं हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता मुश्ताक खान जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय एवं हास्य से दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों तथा प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

बॉलीवुड के अनुभवी एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। वह 56 साल के थे। हालांकि उनकी मौत की सही वजह का पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि, उनके परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं, उनके फिल्मी सफर की बात करें तो मुश्ताक खान ने 1980 में ड्रामा फिल्म 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह इस प्रोजेक्ट में एक छोटे से रोल में नज़र आए थे।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News