जैन आयोग ने सरकार को सौंपी मंदसौर गोलीकांड की रिपोर्ट

6/15/2018 1:31:43 PM

भोपाल : मप्र के मंदसौर में पिछले साल हुए गोलीकांड की रिपोर्ट जैन आयोग ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में कई अहम खुलासे होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में पुलिस बल की ओर से गोली चलाए जाने की बात कबूली गई है। इतना ही नही गोली चलाने के हालात क्यों बने उसकी भी जानकारी दी गई है। 

हालांकि इस रिपोर्ट के विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत होने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। मामले की जांच कर रहे जस्टिस जेके जैन के सामने गोली चलाने वाले सीआरपीएफ जवानों के बयान दर्ज हुए थे। जिसमें जवानों ने कहा था कि उन्होंने किसी के आदेश पर गोली नहीं चलाई थी, बल्कि किसान उनसे बंदूक छीन रहे थे और इसी छीना-झपटी में गोली चल गई। 

जैन आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपी है। मुख्य सचिव कार्यालय ने इसे सामान्य प्रशासन विभाग को दिया और उसने अब गृह विभाग को भेज दिया है। गृह विभाग इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करेगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे विधानसभा के पटल पर रखा जा सकेगा। 25 जून से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में इसके पटल पर रखे जाने की संभावना कम जताई जा रही है। 

गौरतलब है पिछले साल हुए किसान आंदोलन के दौरान किसान इतने हिंसक हो गया और जिसमें छह किसानों की जान चली गई थी। इस आंदोलन की गूज देश भर सुनाई दी थी। 

kamal

This news is kamal