रेत माफिया के खिलाफ राजस्व, पुलिस की संयुक्त बडी कार्यवाही

10/22/2018 1:24:32 PM

नसरुल्लागंजः तहसील में पुलिस प्रशासन ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही की है, यह  तहसील के गांव आंबा, बडगांव और छितगांव के मध्य रास्ते में रात करीब 11 बजे रेत माफिया पर पुलिस की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है, यहां पर कई रेत से भरे डंपर खड़े हुए थे। जब प्रशासन के द्वारा इन डंपरों पर कार्रवाई शुरु की गई तो चालक मौके से भाग खड़े हुए। प्रशासन ने करीब 21 से अधिक डंपरों पर मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं 5 डंपर भागने में सफल रहे। 

पुलिस प्रशासन की इस बड़ी कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। एस डी एम राजेश शुक्ला, टीआई जितेन्द्र पटेल सहित राजस्व व पुलिस टीम मौके पर रात करीब 1 बजे पहुँची, 21 से अधिक डंफरो को नसरुल्लागंज उपज मंडी में लाकर खड़ा किया। यह कार्यवाही रविवार को करीब सुबह 6 बजे तक चली। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar