Rewa News: 14 लाख का गांजा जब्त, लग्जरी कार से करने जा रहे थे सप्लाई

7/23/2022 12:27:27 PM

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र की पुलिस ने गांजा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस ने एक कार और घर से 7 बोरों में करीब 1 क्विंटल 40 किलो गांजे की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही। पुलिस ने कार और घर से 7 बोरों में करीब 1 क्विंटल 40 किलो गांजे की बड़ी खेप के साथ दो को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही। यह कार्रवाई एसपी नवनीत भसीन के निर्देशन पर की गई है। 

गांजे को एमपी के सीधी ले जा रहे थे आरोपी  

हनुमना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अटरिया निवासी कल्लू उर्फ रजनीश पटेल अपनी कार से अवैध गांजा की बड़ी खेप को लेकर प्रतापगंज होते हुए मध्य प्रदेश के सीधी जिले की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही हनुमना थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

सप्लाई के लिए ओडिशा से मंगवाते थे गांजा  

जब पुलिस न कार की तलाशी ली गई तो कार से दो सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी में 30 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार के चालक कल्लू उर्फ रजनीश पटेल से पकड़े गए गांजे के बारे में पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया की गांजे की खेप को उसने ओडिशा से मंगवाया था और अपने गांजे की खेप का स्टॉक अपने गांव के पड़ोसी रामबकस पटेल के घर के भूसौले में उसी के देखरेख में रखता था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने गांजे के स्टॉक के रूप में करीब एक क्विंटल गांजा रखा है।

दो अलग-अलग कार्रवाई में 110 किलो गांजा जब्त 

जिसके बाद अटरिया निवासी रामबकस के घर गांजे की खेप होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर दबिश दी। जिसमें पुलिस को 5 प्लास्टिक की बोरियों में 110 किलो गांजा मिला। पुलिस ने दोनों आरोपी कल्लू उर्फ रजनीश पटेल और रामबकस पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मिलकर गांजे का व्यापार करते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध धंधे में उनके साथ और कौन कौन शामिल है। इसके साथ ही आरोपी गांजे को कहां कहां सप्लाई करने वाले थे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News