तगड़े एक्शन में रीवा के नए कलेक्टर, मारा ऐसा छापा कि उड़ गए कर्मचारियों के होश,कइयों का वेतन कटा तो कइयों को चेतावनी
Wednesday, Apr 15, 2026-04:36 PM (IST)
रीवा (गोविंद सिंह):रीवा जिले के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी पद संभालते ही एक्शन मोड में आ गए है। बुधवार को उनके औचक छापे से अधिकारियों और कर्मचारियो में हड़कंप मच गया। नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रीवा जिले के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि समय पर कार्यालय पहुंचे। इससे साथ ही कलेक्टर ने साफ हिदायद दी कि अनुपस्थित पाए जाने पर उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी और कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया और उनका वेतन काटने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, वेतन काटने के निर्देश दिए
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जब से जिले का कार्यभार संभाला है अपने कार्य को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी को लेकर कलेक्टर सूर्यवंशी ने रीवा के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उद्यानिकी, कृषि एवं शिक्षा विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तथा उनका वेतन काटने के निर्देश दिए। इस एक्शन से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई।
अनुपस्थित रहने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी-कलेक्टर
कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित रहे अन्यथा अनुपस्थित रहने पर सीधे निलंबन की कार्यवाही होगी।

