थाना बन गया दंगल, सिपाहियों के सामने दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां...मूक दर्शक बनी रही पुलिस

6/19/2021 2:36:13 PM

निवाड़ी(कृष्णकांत बिरथरे): मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की तरीचर कला पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस चौकी के बाहर पहले जमकर दो पक्षों में लात घूसों चले फिर पुलिस चौकी प्रांगण में जमकर लाठी - डंडे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह पूरा मामला अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ने और पकड़वाने को लेकर बताया जा रहा है एक पक्ष दूसरे पक्ष पर खनिज विभाग की टीम से ट्रैक्टर पकड़वाने का आरोप लगाते‌ हुए हमला करता दिखाई दे रहा‌ है।



यह वीडियो आज का ही बताया जा रहा है। इसमे तरीचर कला के दिवाकर देवलिया और मनीष और अनूप चौधरी के बीच यह विवाद हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर जो दो पुलिस कर्मी जो इस पूरे वीडियो में मूक दर्शक बने दिखाई दे रहे है। उन्हें तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।



वायरल हुए वीडियो के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर देवलिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह मारपीट उनके बेटे दिवाकर देवलिया के साथ हुई है। वह अपने साथ हुए पुराने केस के संबंध में पुलिस चौकी आया हुआ था। इसी दौरान खनिज विभाग की टीम व मनीष और अनूप चौधरी के बीच विवाद चल रहा था और तभी दोनों लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। वही पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कमलेश्वर देवलिया ने प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे के हमलावरों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। पुलिस चौकी में घटी इस घटना के बाद जिले के एसपी आलोक कुमार सिंह ने वीडियो के आधार पर दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। वही पूरे मामले की जांच के भी आदेश दिए है।

meena

This news is Content Writer meena