रीवा की बेटी ने सिर सजाया मिस दिल्ली का खिताब

7/27/2018 12:34:57 PM

रीवा : रीवा की बेटी आकांक्षा ने दिल्ली में अपना सिक्का जमाते हुए मिस दिल्ली का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता को जीतने के साथ साथ अगले साल होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी प्रबल दावेदार बन गई हैं। आकांक्षा रीवा के गुढ़ तहसील अंतर्गत नदहा गांव से ताल्लुक रखती हैं। आकांक्षा ने 19 जुलाई को दिल्ली वुड मिस्टर एंड मिस इंडिया कम्पटीशन में हिस्सा लिया था। जिसमें 130 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ये ताज अपने सिर सजाया।


प्रतियोगिता में फिल्मी जगत से बड़े स्टार ने प्रतिभागियों को जज किया। अभिनेता अरबाज खान, टीवी एक्ट्रेस सारा खान, दीपशिखा नागपाल, अदिति ग्रोवर विनर मिस इंडिया ने आकांक्षा को विनर घोषित किया। दिल्ली के रोहिणी में पांच सितारा होटल क्राउन प्लाजा में इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया था।

14 अगस्त 1991 में ग्राम नदहा में जन्मी आकांक्षा की शुरुआती पढ़ाई उनके गांव में ही हुई लेकिन बाद में उन्होंने अपने पढ़ाई के लिए राजधानी दिल्ली को चुना। जहां से उन्होंने बीकाम आकी पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ साथ आकांक्षा को संगीत में रुचि थी। मशहूर उस्ताद अजमल अली खां से उन्होंने सूफी संगीत की ट्रेनिंग ली। और करीब 14 साल रियाज के बाद पटियाला घराने की सूफी सिंगर बनी। संगीत के क्षेत्र में भारत ही नहीं विदेशों में भी आकांक्षा ने प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही बटोरी है।

 

 

 

rehan

This news is rehan