शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा, 5 की मौत 3 घायल

2/21/2019 9:39:43 AM

उज्जैन: उज्जैन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



मारुति की आइशर से जोरदार भिड़ंत
घटना घट्टिया थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट की है। जहां उज्जैन के पास शादी समारोह से लौट रहे लोगों की मारुति की आइशर से जोरदार भिड़ंत हो गई।  टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए।


 

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है औरउसके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है।
 

suman

This news is suman