रूस- यूक्रेन जंग के बीच भारतीय ने मास्को में लहराया तिरंगा, चीनी मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड मेडल

3/4/2022 5:24:45 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): जहां एक रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है और सारी दुनिया में दहशत का माहौल है तो वही उसी यूरोप के रूस की राजधानी मास्को में एशियाई देश के यानी हमारे भारत के जांबाज खिलाड़ी ने तिरंगा लहरा दिया है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि रूस- यूक्रेन की जंग के बीच रोहित जाधव ने मास्को (यूरोप) में तिरंगा लहरा कर देश का मान बढ़ाया है। पटेल ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि रूस की राजधानी मास्को में आयोजित वुशी गेम (चीनी मार्शल आर्ट) मे भारत का नेतृत्व कर रहे रोहित जाधव ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कहा कि रोहित ने विश्व पटल पर मध्य प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि 22 साल के रोहित जाधव मध्यप्रदेश के गुना के रहने वाले है। रोहित जाधव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक 12 पदक जीत चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News