गोविंद सिंह बोले- साध्वी प्रज्ञा जैसी ही ट्रेंनिग देता है RSS, BJP दे रही आतंकवादियों को संरक्षण

4/20/2019 6:30:19 PM

भोपाल: भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। साध्वी के बयान से मचे इस सियासी बवाल पर फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक दलों के नेता आपत्ति जता रहे हैं। अब कमलनाथ सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह का बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा है कि, 'बीजेपी का कोई नेता दिग्विजय सिंह का सामना नहीं कर पाया तो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रही महिला को टिकट दिया है। साध्वी के बयान असत्य और झूठ पर आधारित हैं। साध्वी प्रज्ञा जैसी ही ट्रेंनिग आरएसएस देता है और चुनाव के पहले साम्प्रदायिक भावना भड़काते हैं। '


 

'साध्वी प्रज्ञा बचपन से झगड़ालू किस्म की लड़की थी'
सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'मेरे इलाके के हैं साध्वी के पिताजी। वो आरएसएस के कार्यकर्ता थे। प्रज्ञा बचपन से झगड़ालू किस्म की लड़की थी। उस समय प्रज्ञा आधुनिक कपड़े पहनती थी । बचपन लहार में गुजरा। आठवीं में फेल हुई है। पिताजी इसे आरएसएस का नेता बनाना चाहते थे। चार बहनें हैं। समझौता ब्लास्ट, सुनील जोशी हत्याकांड में कौन दोषी था। शिवराजसिंह ने ही जोशी हत्याकांड में साध्वी को आरोपी बनाया था। वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के बाद पाकिस्तान पीएम को बुलाकर गले लगाते हैं। दो मुंह सांप जैसी स्थति है। एक तरफ पत्नी को साथ नहीं रखते। दूसरी और मुस्लिमोें को गाली देते हैं। आतंकवादियों को बीजेपी संरक्षण दिए हुए है। इसलिए कश्मीर में विस्फोट हुए हैं।'

suman

This news is suman