RSS के कर्मठ और प्रतिभाशाली पदाधिकारी की मौत, पिकनिक मनाए गए थे, नहाते हुए डूबे,प्रदेश में शोक की लहर

Monday, Mar 09, 2026-03:23 PM (IST)

(इंदौर): इंदौर से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक RSS पदाधिकारी की मौत हो गई है। उनकी मौत से क्षेत्र में दुख की लहर है। जानकारी के मुताबिक  रंगपंचमी पर पिकनिक मनाने के लिए RSS पदाधिकारी शिव रघुवंशी इंदौर के कालाकुंड गए थे । वहीं कुंड में नहाने के दौरान उनके साथ ये हादसा पेश आया । नहाते-नहाते ही उनकी सांस फूल गई और वो काल के ग्रास में समा गए।

समाजसेवी थे शिव रघुवंशी, उनके मामा पार्षद

आपको बता दें कि शिव रघुवंशी समाजसेवी भी थे और समाज  के लिए काम करते रहते थे।  वो आरएसएस (RSS) के रामेश्वरम जिला सेवा प्रमुख थे। सुखलिया के रहने वाले  शिव रघुवंशी रविवार को इंदौर के कालाकुंड स्थित कुंड नहाने गए थे और इसी दौरान उनकी डूबने से दुखद मौत हो गई। पिकनिक के लिए  रघुवंशी अपने दोस्तों ,जानने वालों और बच्चों के साथ गए थे। लेकिन किसी को पता नही था कि उनकी ये पिकनिक कभी न भुलने वाली घटना बन जाएगी। वहीं आपको बता दें कि  उनके मामा भरत सिंह रघुवंशी पार्षद है और उनके अलावा भी कई सदस्य समाजसेवा के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

शिव रघुंवशी की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया है। रंगपंचमी जैसे खुशी के त्यौहार पर परिवार को ऐसा गम मिला जो इस त्योहार को काला बना गया।  बड़े भाई संतोष सिंह रघुवंशी ने बताया, शिव वैसे अच्छे तैराक थे लेकिन कुंड में अचानक तैरते वक्त उनकी सांस फूलने लगी। जब उनके  दोस्तों ने उन्हें ऐसे देखा तो वो शिव को  बचाने के लिए कुंड में उतरे और  उन्हें बाहर निकालकर लाए।

दोस्तों ने उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया। उसके बाद तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी और उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिव रघुवंशी की अचानक हुई मौत से परिवार और दोस्तों में शोक की लहर फैल गई है। कहा जा रहा है कि शिव रघुवंशी मिलनसार और सहयोग करने वाले आदमी थे। इस घटना से शोक व्याप्त है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News