मंदिर के सामने निकाह के जुलूस में डीजे बजाने पर बवाल, पथराव से 4 लोग घायल, 9 के खिलाफ FIR

5/23/2022 2:01:44 PM

रतलाम: मध्य प्रदेश में धर्म के नाम पर आए दिन विवाद देखने को मिल रहे हैं। आलम यह है कि आए दिन नया तनाव देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले राजगढ़ में मस्जिद के बाहर से बारात गुजरी थी तो मुस्लिमों ने पथराव किया था अब ऐसा ही मामला रतलाम में देखने को मिल रहा है जहां मंदिर के बाहर से निकाह का जुलूस निकला तो पथराव हो गया। इसमें 4 लोग घायल हुए हैं। माहौल बिगड़ता देख गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं 7 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना खारवा कला पुलिस चौकी के कोठड़ी गांव की है। जहां जाकिर मेव जिनके बेटे की शादी पिछले साल लॉकडाउन में हुई थी। उसी शादी का जुलूस रविवार रात निकाला जा रहा था। आरोप है कि जुलूस में शामिल लोग डीजे पर मंदिर के सामने फूहड़ गानों पर नाच रहे थे। जिसके विरोध में लोगों ने पथराव कर दिया और 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 9 लोगों पर FIR की है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ताल थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News