बिना शादी हिंदू प्रेमिका को घर ले आया मुस्लिम युवक, भड़के लोगों ने काट दिया बवाल, प्रशासन के छूटे पसीना

5/11/2022 6:45:50 PM

दंतेवाड़ा(पुष्पेंद्र सिंह): दंतेवाड़ा में दो अलग अलग समुदाय के युवक युवती के प्रेम प्रसंग के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों समुदाय सड़क पर उतर आए और जमकर बवाल किया। पवन नगरी दंतेवाड़ा में बुधवार सड़क पर घंटों चक्का जाम रहा। एक विशेष धर्म के लोंगो ने जमकर नारेबाजी की। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले को शांत करने एसपी, कलेक्टर,आईपीएस योगेश पटेल एसडीएम, तहसीलदार सैकड़ों जवानों के साथ दिन भर शांति की अपील करते रहे। हालांकि बड़ी मुश्किल में दोनों पक्षों की सहमति बनी। अब युवती नारी निकेतन में रहेगी।

PunjabKesari

लड़की को घर ले आया युवक
दरअसल, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय का युवक जगदलपुर की युवती से प्रेम प्रसंग है। वह युवती से शादी करना चाहता है जिसके लिए आपत्ति का दावा समय न्यालय द्वारा दिया गया है। लेकिन लड़की पक्ष का मांग है कि जब तक फैसला नहीं आता लड़की लड़के के साथ नहीं रह सकती। इस पर लड़की पक्ष ने कई बार बस स्टैंड स्थित युवक के घर में घुसने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने रोक दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कई बार पुलिस और भीड़ के बीच झूमा झटकी हुई। ऐसी स्थिति थी कि कुछ भी हो सकता था, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह समझाया और भीड़ को शांत कराया।

PunjabKesari

नहीं घुस पाई भीड़ तो कर दिया चक्का जाम
बस स्टैंड स्थित युवक के घर पर नहीं घुस पाने के बाद दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पास एक समुदाय के लोंगो का  चक्का जाम किया गया। तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि इस जाम से बचेली, किरन्दुल, कुआकोंडा जाने वालों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, बाइपास से लोगों ने आवाजाही की। सबसे ज्यादा परेशानी दंतेवाड़ा शहर आने वालों को हुई।

PunjabKesari

मामले को शांत करने लगा रहा शासन-प्रशासन
दंतेवाड़ा में सुबह से हो रहे बवाल को रोकने में शासन प्रशासन का पसीना छूट गया। दोनों पक्ष के साथ घंटों बैठक के बाद ही मामला शांत हुआ। शर्तो के साथ सहमती बनी कि 17 मई तक युवती नारी निकेतन में रहेगी। जिस पर दोनों पक्ष ने सहमति जताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News