MP में बदमाशों को हौंसले बुलंद, सब इंस्पेक्टर को मारी गोली

2/6/2019 10:54:19 AM

खंडवा: शहर में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वो पुलिस को अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है खंडवा में। यहां  बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने सब इंस्पेक्टर केके अग्रवाल को गोली मार दी है। पुलिस जवान को गोली मारे जाने की घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


 


 

बेटे की शादी की पत्रिका बांटने गए थे अग्रवाल
जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर केके अग्रवाल राजूर गांव में अपने बेटे की शादी की पत्रिका बांटने गए थे। तभी शाम करीब साढ़े चार बजे लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे में बाहर है। घायल जवान बुरहानपुर अजाक थाने में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर पदस्थ  हैं।  वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए।  पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है।

 

 

suman

This news is suman