महिला की खेत में बने घर में निर्मम हत्या

7/27/2018 4:24:22 PM

जबलपुर : प्रदेश में बदमाशों के हौसले 7वें आसमान पर पहुंच चुके हैं। ताज़ा मामला जबलपुर के बरगी नगर से सामने आया है जहां खेत में मकान बनाकर रह रही एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक महिला के गुजरात में रहने वाले बेटे ने फोन पर मां से बात करनी चाही। लेकिन कई बार जब फोन नहीं उठा तो उसने पड़ोसी से संपर्क किया। जिसने खेत पर जाकर देखा तो वहां महिला का शव दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति का कुछ महीने पहले ही देहांत हुआ है। जब से वो खेतों में मकान बनाकर रह रही थी। वहीं मृतका के बेटों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

 

rehan

This news is rehan