Video: अवैध संबंधों में बनी रुकावट सास को बहू ने जिंदा जलाया, मामला दर्ज

12/28/2018 12:14:43 PM

होशंगाबाद: जिले में बहू ने अपने अवैध संबंधों में बनी रोड़ा सास को मौत के घाट उतार दिया। मामला इटारसी के न्यास कॉलोनी स्थित झुग्गी-झोपड़ी में सास-बहू के विवाद का है। जहां बहू ने सास को आग लगा दी। इस घटना में  पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। कलयुगी बहू के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, वर्षा यादव नाम की महिला के किसी अन्य से अवैध संबंध थे। जिसकी भनक उसकी सास कृष्णा यादव को लग गई। जिसके चलते दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था। घटना के दिन भी दोनों घर में अकेली थी। उनमें किसी बात को लेकर बहस हो गई और बहु वर्षा यादव ने केरोसिन डालकर अपनी सास को आग के हवाले कर दिया। जब महिला आग में जल रही थी, तो मोहल्ले के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन दरवाजा बंद होने से महिला को बचाया नहीं जा सका। महिला की लाश घर के शौचालय में पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बहू वर्षा यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया  है। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR