Punjab Kesari MP ads

साध्वी प्रज्ञा पर कंप्यूटर बाबा का तंज, कहा- रावण के वेश में नहीं देगें साधु का साथ

Tuesday, Apr 23, 2019-01:21 PM (IST)

भोपाल: एमपी में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में प्रत्याशी धुआंधार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं कंप्यूटर बाबा कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भोपाल लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साध्वी की तुलना रावण से कर दी। उन्होंने कहा कि, यदि रावण ने साधु का भेस किया तो क्या हम रावण के साथ हो जाएंगे, नहीं! साधु संत जो हैं वह धर्म की तरफ रहते हैं, सदाचार की तरफ रहते हैं।

PunjabKesari
 

कंप्यूटर बाबा ने किया ये दावा
उन्होंने कहा कि साध्वी पर हत्या, आतंकवाद और बम्ब ब्लॉस्ट जैसे मामले में केस लगे हैं। उन्होंने दावा किया है कि दिग्विजय सिंह के साथ प्रदेश का पूरा संत समज उनके साथ खड़ा है। एक तरफ साध्वी हैं और एक तरफ धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर जेल की परिक्रमा कर के आईं हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने माँ नर्मदा की परिक्रमा की है। इसलिए जनता खुद सोचे वह वोट किसे दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News