साध्वी प्रज्ञा को विमान में नहीं मिली पंसद की सीट, जानिए वजह

12/23/2019 1:01:49 PM

नई दिल्‍ली/भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी विमान में मनचाही सीट न मिल पाने के कारण  खासी नाराज नजर आई। उन्होंने भोपाल पहुंचने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने इस घटना को लेकर न केवल नाराजगी जाहिर की, बल्कि एयरपोर्ट प्रशासन से इसकी शिकायत भी की। इस सारे घटनाक्रम को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन के नियमों का हवाला देकर स्थिति क्लीयर की है। 



व्हील चेयर की नहीं दी थी जानकारी
एयरलाइन के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली से भोपाल के लिए जेट की सीट संख्या 1ए की बुकिंग कराई थी। उन्होंने टिकट बुकिंग में इस बात कि जानकारी नहीं दी थी कि वह व्हील चेयर पैसेंजर हैं और न ही बाद में एयरलाइन अधिकारियों को इस बारे में बताया। एयरलाइन अधिकारियों इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपनी निजी व्हील चेयर पर बैठकर विमान में पहुंची।
 



इसलिए हुआ विवाद
साध्वी प्रज्ञा ने 21 दिसंबर को 1ए सीट बुक करवाई थी यह सीट इमरजेंसी-रो के अंतर्गत आती है। नियमों के तहत किसी भी व्हील चेयर पैसेंजर को इमरजेंसी-रो में बैठने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, किसी कारणवश अगर आपातकालीन की स्थिति उत्पन्न होती है तो व्हील चेयर पैसेंजर की वजह से यात्रियों को विमान से उतारने में परेशानी आ सकती है। इन्‍हीं कारणों को ध्‍यान में रखते हुए केबिन-क्रू ने प्रज्ञा को सीट संख्‍या 1ए देने से इंकार कर दिया। यही वजह रही कि व्हील चेयर को देखते हुए केबिन क्रू ने प्रज्ञा ठाकुर से सीट संख्‍या 1ए की जगह 2ए/बी पर बैठने के लिए कहा था।



नाराज हुई साध्वी प्रज्ञा
एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि प्रज्ञा ने केबिन क्रू के सीट बदलने के अनुरोध को ठुकरा दिया और सीट 1ए पर ही बैठने के लिए अड़ी रही। काफी बहसबाजी के बाद वह सीट बदलने के लिए राजी हुई। प्रज्ञा ठाकुर के मानने के बाद ही विमान को दिल्‍ली से भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया। भोपाल एयरपोर्ट पर भी साध्वी प्रज्ञा की नाराजगी देखने को मिली। वहीं भी वे धरने पर बैठ गई और तकरीबन 20 मिनट बाद विमान से उतरी। उतरते ही उन्होंने सारे घटनाक्रम की शिकायत एयरपोर्ट डायरेक्टर से की। इस पर स्‍पाइस जेट के प्रवक्‍ता ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए सांसद को हुई असुविधा के लिए खेद व्‍यक्‍त किया है।

meena

This news is Edited By meena