साध्वी प्रज्ञा ने जारी किया दृष्टि पत्र, कहा- ये अंश मात्र है इसमें और भी चीजें जुड़ती रहेंगी

5/8/2019 12:34:28 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव की सबसे रोचक सीट पर बीजेपी कांग्रेस की खींचतान जारी है। जहां एक ओर दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ रोड शो शुरु किया है वहीं दूसरी ओर साध्वी प्रज्ञा ने दृष्टि पत्र जारी किया है।साध्वी ने कहा कि यह केवल अंश मात्र है, इसमें और भी चीजें जुड़ती रहेंगी। महिलाओं बच्चों और रोजगार से संबंधित मुद्दे डॉक्यूमेंट में नहीं आ पाए हैं। प्रिंटिंग की कमी की वजह से विजन डॉक्यूमेंट का छोटा सा रूप जारी किया जा रहा है। किसान मजदूर दिव्यांग छात्रों और दैनिक जन जीवन से जुड़े मुद्दे पर हम विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रहे हैं। शुभ मुहूर्त की वजह से यह डॉक्यूमेंट जारी किया जा रहा है।



साध्वी ये जब यह पूछा गया कि क्या इस दृष्टि पत्र कांग्रेस की तर्ज तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया यह दृष्टिपत्र किसी का जवाब नहीं है। मैं जो भोपाल के लिए करना चाहती हूं, उसी को इसमें शामिल किया गया है। साध्वी ने कहा कि आज से वे बाइक पर बैठकर प्रचार करेंगी, कांग्रेस की प्रताड़ना के कारण गलियों में नहीं जा पा रही हूं, अब बाइक से प्रचार करूंगी।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR