''दुर्गा प्रतिमाओं'' पर साध्वी प्रज्ञा की दो टूक- सिर्फ हिंदू त्योहारों को टारगेट करना बंद करें

9/19/2019 4:16:25 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल में दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई कम करने के कमलनाथ सरकार के फैसला का भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कड़ी आलोचना की है। गुरुवार को भोपाल में मूर्ति कारीगरों से मीटिंग के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि प्रशासन ताजिए पर भी आपत्ति उठाए, सिर्फ हिंदू त्योहारों को टारगेट करना बंद करे। हिंदू धर्म पर कुठाराघात नहीं होने दूंगी। उन्होंने एक दो दिन में भोपाल कलेक्टर से मिलने की बात भी कही।



दिग्विजय सिंह पर दी तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भगवा वस्त्र वाले बयान पर साध्वी ने कहा, भगवा को आतंकवादी कहने वाले लोग कभी धार्मिक नहीं हो सकते। ऐसे लोग जो भगवा को गाली देते हैं, संन्यासियों को गाली देते हैं, ऐसे लोग क्या धार्मिक हो सकते हैं? मैं इन बातों को मानने के लिए तैयार नहीं हूं। वहीं उन्होंने भगवाधारियों को और भगवा का सम्मान करने वाले सनातनियों को एकजुट हो कर ऐसे लोगों का विरोध करने की बात कही।



विधायक लक्ष्मण सिंह की आत्मा को बताया शुद्ध
साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी द्वारा किसानों से माफी मांगने वाले बयान पर कहा, मैं यह कह रही हूं कि कांग्रेस में जिनके अंदर आत्मा है, आत्मा कभी झूठ नहीं बोलती और जिनके अंदर आत्मा है, वे सत्य का बखान करेंगे ही। समय आ रहा है इनके सबके पाप बोलेंगे और जिनके अंदर शुद्ध आत्मा है वह बोलेगी और इन सब के मुंह से सत्य निकलेगा।

meena

This news is Edited By meena