दिग्गी राजा पर साध्वी प्रज्ञा का वार, 'कुकर्म धोने के लिए वक्त तो चाहिए ही होता है'

4/16/2019 3:35:01 PM

भोपाल: प्रदेश की बहुचर्चित सीट भोपाल से दिग्विजय सिंह के मुकाबले बीजेपी अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव में उतार सकती है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा शाम तक होने की संभावना है। इन्हीं अटकलों के चलते अब साध्वी खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने दिग्विजय पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि धर्मयुद्ध में हमेशा सच की जीत होती है। वहीं कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को भोपाल से इतनी पहले प्रत्याशी घोषित करने पर प्रज्ञा ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा- कुकर्म धोने के लिए वक्त तो चाहिए ही होता है।



बता दे कि बीजेपी अभी तक भोपाल सो कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। पहले शिवराज सिंह फिर उमा भारती के नाम की चर्चा के बाद अब साध्वी प्रज्ञा को मैदान से उतारने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब भोपाल सीट बीजेपी ने अभी तक होल्ड कर रखी है। लगातार 30 साल से यहां बीजेपी ने अपना कब्जा जमाए रखा है। लेकिन कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को मैदान में उतार कर यह मुकाबला और भी रोचक कर दिया है।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR